हरियाणा : सड़क किनारे बनी झुग्गी-बस्ती में बेटियों की हत्या के बाद महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला के पति अहमद (26) की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

जियो

हिसार, 25 मई हरियाणा के हिसार जिले में सड़क किनारे बनी झुग्गी-बस्ती में 27 वर्षीय एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटियों की कथित रूप से चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी और उनके शव बिस्तर में छुपाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला के पति अहमद (26) की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

अहमद ने अपनी शिकायत में कहा है कि बेटियों ने खेल-खेल में नाश्ते में मिट्टी डाल दी थी, जिससे उसकी पत्नी बहुत नाराज थी।

राजस्थान निवासी अहमद खेदार गांव में झुग्गी-बस्ती में पत्नी चरिया और बेटियों ममता (तीन), किरण (एक) के साथ रहते है।

रविवार सुबह करीब 10 बजे अहमद अपने साथियों के साथ काम पर चला गया जिसके बाद चरिया ने ममता और किरण की हत्या कर दी।

चरिया ने अपनी गर्दन पर भी चाकू से कई वार किए हैं। झुग्गी से आ रही आवाज सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने चरिया को खून से लथपथ देखा। उसे हिसार सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव के लोगों ने जब झुग्गी की तलाशी ली तो उन्हें वहां बच्चियों के शव मिले।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद बरवाला के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार बिश्नोई और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी