देश की खबरें | हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचसीएस और संबद्ध सेवाओं की परीक्षा आयोजित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा लोक सेवा आयोग ने रविवार को दो सत्रों में हरियाणा सिविल सेवा और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की।

चंडीगढ़, 12 सितंबर हरियाणा लोक सेवा आयोग ने रविवार को दो सत्रों में हरियाणा सिविल सेवा और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।

मोबाइल सिग्नल को ब्लॉक करने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर सामान रखने की सुविधा भी प्रदान की गई।

इसके अलावा, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के पास पुलिस की व्यवस्था की गई थी।

केंद्रों की नियमित जांच के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया था।

बयान में कहा गया है, ''परीक्षा शांतिपूर्ण, सुचारू, निर्बाध और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई।'' आयोग ने परीक्षा के लिए विस्तृत व्यवस्था की थी।

विज्ञापित पदों के लिए कुल 1,48,262 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जो इस परीक्षा के लिए आवेदकों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

आयोग द्वारा राज्य के 13 जिलों अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में 535 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।

मुख्य सचिव विजय वर्धन ने परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 2 सितंबर को उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

पिछले महीने पेपर लीक की खबरों के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट