खेल की खबरें | हरियाणा, ओडिशा, कर्नाटक, दिल्ली और तमिलनाडु जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा, ओडिशा, कर्नाटक, दिल्ली और तमिलनाडु ने बुधवार को यहां 14वीं जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

जालंधन, 11 सितंबर हरियाणा, ओडिशा, कर्नाटक, दिल्ली और तमिलनाडु ने बुधवार को यहां 14वीं जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव ने भी अपने मुकाबले जीते।

दिन के पहले मैच में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को 14-0 से रौंद दिया जबकि ओडिशा ने भी एकतरफा मुकाबले में असम हॉकी को 13-0 से हराया।

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव ने करीबी मुकाबले में अरुणाचल को 4-2 से शिकस्त दी।

कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश को 6-1 से हराया जबकि दिल्ली ने कड़े मुकाबले में केरल को 4-3 से मात दी।

दिन के अंतिम मुकाबले में तमिलनाडु ने गुजरात के खिलाफ 10-2 की एकतरफा जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\