देश की खबरें | हरियाणा : सड़क हादसे में घायल नाबालिग की मौत, मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में एक सप्ताह पहले एक सड़क हादसे में घायल हुई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जींद, 17 अगस्त हरियाणा के जींद में एक सप्ताह पहले एक सड़क हादसे में घायल हुई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना एक सप्ताह पहले पुराने बिजली घर के निकट हुई थी।

संत नगर के रहने वाली मृतका के पिता सुशील ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया की उनकी 16 वर्षीय बेटी ग्रविता 11वीं की छात्रा थी और सात अगस्त को किताब लेने गई थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसी दौरान तेज रफ्तार टेम्पो ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पिता ने बताया कि उनकी बेटी को पहले पीजीआई रोहतक ले जाया गया लेकिन हड़ताल होने के कारण उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शहर थाना पुलिस ने सुशील की शिकायत पर फरार अज्ञात छोटा हाथी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\