देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 के एक ही दिन में सर्वाधिक 2,289 नए मामले, 22 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 2,289 नए मामले सामने आए जबकि इसी अवधि में सर्वाधिक 22 मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, पांच सितंबर हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 2,289 नए मामले सामने आए जबकि इसी अवधि में सर्वाधिक 22 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 74,272 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 781 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तानी महिला पत्रकार शाहीना शाहीन की बलूचिस्तान में गोली मारकर हत्या: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शुक्रवार को राज्य में 1,884 नए मामले सामने आए थे और 19 मरीजों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा के कुरुक्षेत्र एवं पंचकुला में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई जबकि गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, हिसार और यमुनानगर में दो-दो और कैथल, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, पलवल तथा रोहतक में एक-एक मरीज की मौत हुई।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Video ‘Disliked’: राहुल गांधी और शशि थरूर ने PMO के यूट्यूब चैनल से डिसलाइक और कमेंट्स बंद करने को लेकर पीएम मोदी को घेरा.

इसके मुताबिक, अब तक राज्य में 58,580 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुटटी दे दी गई, जिसके साथ ही स्वस्थ होने की दर 78.87 फीसदी हो गई।

राज्य में फिलहाल 14,911 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी