देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1,792 नए मामले, 15 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में कोविड-19 से बुधवार को 15 और लोगों की मौत हो गई तथा एक दिन में सर्वाधिक 1,792 नए मामले सामने आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, दो सितंबर हरियाणा में कोविड-19 से बुधवार को 15 और लोगों की मौत हो गई तथा एक दिन में सर्वाधिक 1,792 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 से अब तक 721 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल 68,218 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | हवाला रैकेट के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने नरेश जैन को किया गिरफ्तार: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पंचकुला में 216,गुरुग्राम में 184, फरीदाबाद में 152, पानीपत में 142, करनाल में 130, कुरुक्षेत्र में 126, हिसार में 114, अंबाला में 96, यमुनानगर में 95, रोहतक में 90 और कैथल में संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में इस समय 12,622 उपचाराधीन मामले हैं और 54,875 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए स्लो करवाया अपना काफिला, लोगों ने की तारीफ- देखें वीडियो.

पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फतेहाबाद में दो-दो मरीजों की मौत हो गई जबकि सिरसा, हिसार, रोहतक, अंबाला और फरीदाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

हरियाणा में बुधवार तक के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 80.44 प्रतिशत और मृत्यु दर लगभग 1.06 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट