देश की खबरें | हरियाणा सरकार ग्रामीण इलाकों में कृषि भूमि के पंजीकरण के लिये ई-अप्वाइंटमेंट देगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार मंगलवार से राज्य के ग्रामीण इलाकों में कृषि भूमि के पंजीकरण के लिये ई-अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया शुरू करेगी।
चंडीगढ़, 10 अगस्त हरियाणा सरकार मंगलवार से राज्य के ग्रामीण इलाकों में कृषि भूमि के पंजीकरण के लिये ई-अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया शुरू करेगी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर कब्जे के लिए ई-पंजीकरण का प्रारूप प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा तैयार किया गया है।”
इसमें कहा गया, “इसके परीक्षण का काम पूरा हो गया है और यह 11 अगस्त से शुरू होगा जिससे राज्य के लोग ई-अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे।”
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की ई-पंजीकरण प्रणाली से विभिन्न विभागों को जोड़ने को लेकर हुई समीक्षा बैठक में सोमवार को इस बारे में फैसला लिया गया।
कृषि भूमि पर कब्जे का पंजीकरण हालांकि 17 अगस्त से शुरू होगा।
बयान में कहा गया कि इसी तरह शहरी इलाकों में जमीन के पंजीकरण के लिये ई-अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)