देश की खबरें | हरियाणा सरकार ग्रामीण गरीबों के लिए आवासीय कॉलोनी विकसित करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार राज्य के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए आवासीय कॉलोनी विकसित करेगी। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को दी गई।
चंडीगढ़, 17 नवंबर हरियाणा सरकार राज्य के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए आवासीय कॉलोनी विकसित करेगी। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को दी गई।
बयान के मुताबिक हरियाण ग्रामीण विकास प्राधिकरण शुरुआत में पानीपत जिले के इसराना गांव में मॉडल कॉलोनी विकसित करेगा।
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में आज 541 नए केस पाए गए, 14 की मौत: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
प्राधिकरण के अधिकारियों की मंगलवार को इस संबंध में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक के बाद चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत की जमीन पर कॉलोनी विकसित करने की योजना बना रही है ताकि लोगों का ग्रामीण इलाकों से शहरों में पलायन रोका जा सके। चौटाला विकास और पंचायत विभाग के भी मंत्री हैं।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.
उन्होंने कहा कि इससे मध्यम वर्ग और गरीब लोगों को गांव में ही घर और अन्य सुविधाएं उनके गांव में ही नियोजित तरीके से और शहरों के मुकाबले किफायती दर पर मिल सकेगी।
चौटाला के मुताबिक इन कॉलोनियों की योजना नगर योजना विभाग बनाएगा और आधारभूत अवसंरचना मुहैया कराने की जिम्मेदारी हरियाणा ग्रामीण विकास प्राधिकरण की होगी।
उन्होंने बताया कि पानीपत में प्रस्तावित मॉडल कॉलोनी के 60 प्रतिशत घर इसराना गांव के लोगों को आवंटित किए जाएंगे जबकि शेष 40 प्रतिशत घरों की बिक्री खुली बोली से होगी।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)