जरुरी जानकारी | हरियाणा सरकार ने भूमि बैंक बनाने के लिए नीति बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने किसानों को संकट की स्थिति में भूमि बेचेने से रोकने के लिए सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों के लिए भूमि बैंक बनाने की नीति बनाकर उन्हें एक विकल्प प्रदान किया है। एक सरकारी बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है।

चंडीगढ़, पांच अगस्त हरियाणा सरकार ने किसानों को संकट की स्थिति में भूमि बेचेने से रोकने के लिए सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों के लिए भूमि बैंक बनाने की नीति बनाकर उन्हें एक विकल्प प्रदान किया है। एक सरकारी बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है।

इस नीति के तहत, किसान राज्य सरकार को किसी विशेष स्थान पर विकास परियोजना के लिए साइट का चयन करने की सलाह दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

बयान में कहा गया है कि इस नीति को बोर्ड और निगमों सहित सरकारी विभाग के लिए भूमि बैंक बनाने और विकास परियोजनाओं के लिए उसके निपटान की नीति कहा जा सकता है।

मंत्रिपरिषद ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न आपात स्थिति को देखते हुए चार विभागों के उन कर्मचारियों की सेवा में एक महीने का विस्तार प्रदान करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की, जो 30 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होने जा रहे थे।

चार विभागों के कर्मचारियों में- राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और पंचायत विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।

मंत्रिमंडल ने 20 अगस्त से राज्य विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट