देश की खबरें | हरियाणा सरकार ने ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़ाकर 11,000 रुपये किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़ाकर 11,000 रुपये प्रति माह करने की बुधवार को घोषणा की।

चंडीगढ़, 30 अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़ाकर 11,000 रुपये प्रति माह करने की बुधवार को घोषणा की।

ग्राम चौकीदारों को पहले सात हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाता था। उन्हें हर पांच साल के बाद एक साइकिल और चार हजार रुपये प्रति वर्ष का वर्दी भत्ता भी मिलेगा।

इसके अलावा चौकीदारों को डंडे और टॉर्च की बैटरी के लिए सालाना एक हजार रुपये मिलेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री यहां कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, करनाल सहित राज्यभर के ग्राम चौकीदारों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, खट्टर ने कहा कि उनकी सेवा जन्म और मृत्यु पंजीकरण के साथ-साथ विवाह पंजीकरण में भी महत्वपूर्ण है।

खट्टर ने कहा कि अब ग्राम चौकीदारों को भी दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि चौकीदारों का बढ़ा हुआ मानदेय अक्टूबर, 2023 से लागू किया जाएगा और नवंबर से उन्हें बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा।

खट्टर ने कहा कि ग्राम चौकीदारों को सेवानिवृत्ति पर आंगनवाड़ी कर्मचारियों की तरह ही दो लाख रुपये का एकमुश्त लाभ दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\