देश की खबरें | हरियाणा : भिवानी में पिता ने आठ साल की बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भिवानी के औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत विद्यानगर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी आठ साल की बच्ची का कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भिवानी (हरियाणा), 29 अगस्त भिवानी के औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत विद्यानगर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी आठ साल की बच्ची का कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भिवानी के नए बाजार का रहने पवन (30) परिवार के साथ विद्यानगर में किराए के मकान पर रहता था। वह अपने भाई की स्टील व एल्युमिनियम की दुकान पर काम करता था।

उसने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक पवन ने मंगलवार सुबह धारदार हथियार से अपनी आठ वर्षीय बेटी रिया (8) की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि पैसों की तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया, लेकिन मामले की अन्य कोणों से भी गहनता से जांच की जा रही है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना के प्रभारी सी. विशेष ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें पैसों की तंगी के कारण यह कदम उठाने के बारे में लिखा हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के अनुसार, पवन की पत्नी प्रीति एक सप्ताह पहले रिया के साथ मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि पवन अपनी पत्नी व बच्ची को लेने के लिए ससुराल गया था, लेकिन पत्नी साथ नहीं आई और ससुराल वालों ने रिया को उसके साथ भेज दिया था।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\