देश की खबरें | हरियाणा ने अस्पताल कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मियों को विशेष वर्दी सहित ड्रेस कोड का अनुपालन करना होगा।
चंडीगढ़, 10 फरवरी हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मियों को विशेष वर्दी सहित ड्रेस कोड का अनुपालन करना होगा।
मंत्री ने कहा कि वर्दी का डिजाइन अपने अंतिम चरण में है।
विज ने कहा, ‘‘जब आप निजी अस्पताल में जाते हैं तो एक भी कर्मी आपको बिना वर्दी नहीं दिखता, जबकि सरकारी अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों में अंतर करना मुश्किल होता है।’’
उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड लागू करने से अस्पतालों के काम काज में सुधार आएगा।
मंत्री ने कहा कि अस्पतालों को उनके कर्मचारियों के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाने की जरूरत है और ड्रेस कोर्ड इसका आवश्यक हिस्सा है जो संगठन को ‘पेशेवर स्वरूप’ प्रदान करता है।
उन्होंने कहा, काम के दौरान खासतौर पर अस्पतालों में ‘‘ तरह-तरह की केस सज्जा, भारी गहने, मेकअप और लंबे नाखून’’ अस्वीकार्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)