देश की खबरें | हरियाणा चुनाव: महम से उम्मीदवार बलराज कुंडू ने पूर्व विधायक पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महम विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा जन सेवक पार्टी के उम्मीदवार बलराज कुंडू ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी ने रोहतक जिले के एक मतदान केंद्र पर उनपर और उनके निजी सहायक (पीए) पर हमला किया।

चंडीगढ़, पांच अक्टूबर महम विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा जन सेवक पार्टी के उम्मीदवार बलराज कुंडू ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी ने रोहतक जिले के एक मतदान केंद्र पर उनपर और उनके निजी सहायक (पीए) पर हमला किया।

एक वीडियो संदेश में कुंडू ने कहा कि जब वह निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 134 पर पहुंचे तो यह घटना हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि दांगी ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ ‘मारपीट’ की।

कुंडू ने कहा, ‘‘मेरे पीए को पीटा गया।’’

महम विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक ने यह भी दावा किया कि आनंद सिंह दांगी को अपने बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी की संभावित हार का आभास हो गया है और इससे वह ‘घबरा’ गए हैं।

कुंडू ने मतदाताओं से शांत रहने और शांति बनाए रखने का भी आग्रह किया।

महम विधानसभा क्षेत्र में जन सेवक पार्टी के उम्मीदवार का मुकाबला कांग्रेस के बलराम दांगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दीपक हुड्डा से है।

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू