देश की खबरें | हरियाणा कांग्रेस ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया, उन्हें वापस लेने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कृषि संबंधी नए कानूनों के खिलाफ पार्टी के राज्य मुख्यालय के बाहर सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 28 सितंबर हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कृषि संबंधी नए कानूनों के खिलाफ पार्टी के राज्य मुख्यालय के बाहर सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि ये कानून 'आत्मनिर्भर' किसान को 'आश्रित' बना देंगे और उन्हें बड़े कॉरपोरेट घरानों की दया पर छोड़ देंगे।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर विरोध किया, जिन पर लिखा था, '' अन्नदाता की सुनो पुकार, बंद करो अत्याचार।''

यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 178 नए केस, राज्य में अब तक 64 की मौत: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई ने भी ‘‘कठोर कृषि विधेयकों’’ के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली जिसका नेतृत्व इसके अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने किया।

साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित ''काले कानून'' को वापस लेने की मांग की और इसे ''किसान विरोधी'' करार दिया।

हरियाणा कांग्रेस की प्रमुख कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, पार्टी के राज्य मामलों के प्रभारी विवेक बंसल के अलावा किरण चौधरी और कैप्टन अजय सिंह यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि कानूनों से संबंधित मुद्दों पर एक ज्ञापन राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंपा, जिसे राष्ट्रपति को संबोधित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त