देश की खबरें | हरियाणा कांग्रेस ने नियुक्तियां करने के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष उदय भान ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी ने अपने प्रतिभा खोज कार्यक्रम के जरिये राजनीति में आने के इच्छुक लोगों, खासकर युवाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

चंडीगढ़, 30 नवंबर कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष उदय भान ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी ने अपने प्रतिभा खोज कार्यक्रम के जरिये राजनीति में आने के इच्छुक लोगों, खासकर युवाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

भान ने यहां पत्रकारों से कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ‘प्रतिभा से परिवर्तन’ नामक एक अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान के तहत कांग्रेस साक्षात्कार और समूह चर्चाओं के माध्यम से राज्य, मंडल, जिला और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न नियुक्तियां करेगी।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे योग्य पेशेवर और आम लोग जो विभिन्न कारणों से राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले पाते हैं, उन्हें कांग्रेस से जुड़कर राजनीति में अपना करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।

भान ने कहा कि पार्टी की हरियाणा इकाई ने एक महीने के भीतर नियुक्तियां करने की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

भान के साथ मौजूद राज्य के पार्टी नेता मृणाल पंत ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में प्रतिभाशाली लोगों को संगठन और पदाधिकारियों के रूप में नियुक्त करके इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने कहा, ‘‘वहां लगभग 3,000 नियुक्तियां की गईं।’’

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये हरियाणा में भी युवाओं, महिलाओं और अन्य वर्गों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

भान ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि पिछले नौ वर्ष के दौरान राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है, जबकि यह विभिन्न विकास मानकों पर पिछड़ गया है।

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद कुमारी सैलजा ने 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की हाल में इच्छा व्यक्त की थी, भान ने कहा, ‘‘वह एक वरिष्ठ नेता हैं। अगर वह चाहें तो संसदीय चुनाव, विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इस संबंध में, पार्टी आलाकमान को अंतिम फैसला लेना है।’’

अगले साल के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले राज्यभर में सैलजा की प्रस्तावित यात्रा पर, भान ने कहा कि उन्हें उनके कार्यक्रम के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि नेता ऐसे अभियान चला सकते हैं क्योंकि ‘‘हमारा साझा लक्ष्य भाजपा-जननायक जनता पार्टी (जजपा) सरकार को हटाना है।’’

पंद्रह दिसंबर से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बारे में पूछे जाने पर भान ने कहा कि रणनीति और सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों को तैयार करने के लिए छह दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड