देश की खबरें | हरियाणा: तालाब के मालिकाना हक के लिए हुई झड़प, गोली लगने से एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गांव के एक तालाब के मालिकाना हक के लिए दो गुटों में बुधवार को हुई झड़प के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अंबाला, 24 जून गांव के एक तालाब के मालिकाना हक के लिए दो गुटों में बुधवार को हुई झड़प के दौरान गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोविड-19 की अपनी दवा पर योग गुरु बाबा रामदेव ने ट्वीट, कहा- नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि घटना अम्बाला कैंट से 15 किलोमीटर दूर फुलेलपुर गांव में हुई और मृतक की पहचान अमरजीत सिंह (40) के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को दो गुटों के बीच गांव के तालाब के मालिकाना हक को लेकर झड़प हुई थी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में मुंबई, BMC महालक्ष्मी रेसकोर्स में बना रही है 1 हजार बेड की क्षमता वाला कोविड-19 केयर सेंटर.

उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बुधवार को गांव में उन्हीं गुटों के बीच दोबारा झड़प हुई जिसमें दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

पुलिस ने बताया कि अमरजीत को गोली लगने के बाद उसे अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के दो दल बनाए गए हैं।

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\