देश की खबरें | हरियाणा : मुख्यमंत्री खट्टर ने नूहं हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 31 जुलाई 2023 को नूहं में हुई सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित लोगों से शनिवार को मुलाकात की।

नूहं (हरियाणा), 21 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 31 जुलाई 2023 को नूहं में हुई सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित लोगों से शनिवार को मुलाकात की।

खट्टर ने नलहर गांव में नल्हेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसी मंदिर से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में निकले एक धार्मिक जुलूस पर हमला किया गया था। नूहं में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान छह लोग मारे गए थे जबकि पड़ोसी गुरुग्राम जिले में एक इमाम की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री ने बड़कली चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रत्येक नागरिक ऐसी घटनाओं की निंदा करता है और ये घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने बड़कली चौक पर उस तेल मिल का भी दौरा किया, जिसे दंगों के दौरान आग लगा दी गई थी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिर भी कानून-व्यवस्था को तत्परता से बहाल करना जिला प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है। शुक्र है कि सभी के सामूहिक प्रयासों से स्थिति सामान्य हो गई है।’’

मुख्यमंत्री ने नूहं हिंसा में जान गंवाने वाले भड़ास गांव निवासी 35 वर्षीय शक्ति सिंह के परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने, सिंह के परिवार को सरकार के हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और जिला प्रशासन को सिंह के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस हिंसा से हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए ‘ई-क्षतिपूर्ति’ पोर्टल पर आवेदन मांगे थे। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ व्यक्तियों का मुआवजा अभी भी लंबित है, और इस मामले पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। कुछ क्षतिग्रस्त वाहनों के बीमा दावों को निर्धारित करने के लिए भी जांच चल रही है।’’

खट्टर ने भड़ास गांव में यज्ञशाला की आधारशिला रखी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

इस बीच, पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान प्राण गंवाने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

अवैध खनन रोकने की कोशिश के दौरान एक चौकी पर अपनी जान गंवाने वाले कांस्टेबल सत्यवीर की पत्नी सुनीता देवी और तावडू में अवैध खनन रोकने पर मारे गए दिवंगत पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र के बेटे सिद्धार्थ को सम्मानित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\