खेल की खबरें | हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने संदीप सिंह का खेल विभाग अपने पास रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक महिला कोच द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खेल विभाग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद देखेंगे ।
चंडीगढ़, सात जनवरी एक महिला कोच द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खेल विभाग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद देखेंगे ।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को खेल और युवा कार्य का पोर्टफोलियो खट्टर को सौंपा । आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई ।
इसमें कहा गया ,‘‘ हरियाणा के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर खेल और युवा कार्य विभाग मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ सौंप दिया है जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा ।’’
सिंह ने रविवार को नैतिक आधार का हवाला देकर खेल मंत्रालय छोड़ दिया था । उन्होंने हालांकि भाजपा सरकार के मंत्री के तौर पर इस्तीफा नहीं दिया है ।
कुछ दिन पहले ही खट्टर ने कहा था कि सिंह के खेलमंत्री रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो पायेगी । उन्होंने कहा था कि सिंह खेल मंत्री नहीं रहेंगे और उन्हें हटाया गया है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके ।
चंडीगढ पुलिस ने मामले की जांच के लिये विशेष टीम बनाई है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)