देश की खबरें | हरियाणा के मुख्यमंत्री 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल, आवास पर फहराया तिरंगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होते हुए रविवार को यहां अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
चंडीगढ़, 14 अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होते हुए रविवार को यहां अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय का गौरव है। देश के सभी नागरिक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर गर्व महसूस करते हैं।
खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए यह अनूठा अभियान शुरू किया है।
उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि हरियाणावासियों ने अपने घरों में तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई की है।
उन्होंने कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत अब तक राज्यभर में दस हज़ार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और कई अन्य कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
खट्टर ने हरियाणा के निवासियों से स्वतंत्रता की भावना को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ''इस समय जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हम उन राष्ट्र निर्माताओं, देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों, प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, किसानों और मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रति भी अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिन्होंने भारत को एक वैश्विक महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।''
उन्होंने कहा कि भारत की गौरवशाली विकास यात्रा में प्रत्येक भारतीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)