देश की खबरें | हरियाणा : पानीपत में नगर निगम चुनाव में 52.2 फीसदी मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पानीपत नगर निगम के महापौर एवं 26 पार्षदों के निर्वाचन के लिये रविवार को मतदान हुआ, जिसमें चार लाख से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.2 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

चंडीगढ़, नौ मार्च हरियाणा के पानीपत नगर निगम के महापौर एवं 26 पार्षदों के निर्वाचन के लिये रविवार को मतदान हुआ, जिसमें चार लाख से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.2 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान 365 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान 52.2 प्रतिशत लोगों ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पानीपत नगर निगम में महापौर पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 26 पार्षदों की सीटों के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर सहित सात नगर निगमों में महापौर और वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए 2 मार्च को मतदान हुआ था।

अंबाला और सोनीपत में महापौर पदों के लिए उपचुनाव और 21 नगर निगम समितियों में अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव भी दो मार्च को कराये गये थे। 12 मार्च को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन सभी नगर निगमों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भरोसा जताया है कि भाजपा नगर निकाय चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनने के बाद काम तीन गुना तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी केंद्र, राज्य और नगर निकाय में सत्ता में है।

कांग्रेस ने भी मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवारों को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की। ​​हरियाणा में 10 साल से अधिक समय से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। पार्टी नगर निकाय चुनावों में अपनी चुनावी किस्मत बदलने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\