खेल की खबरें | पदार्पण पर चमके हर्षित राणा, भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पदार्पण करते हुए तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ने जोस बटलर और जेकब बेथेल के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड को बृहस्पतिवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 248 रन पर समेट दिया।

नागपुर, छह फरवरी तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पदार्पण करते हुए तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ने जोस बटलर और जेकब बेथेल के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड को बृहस्पतिवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 248 रन पर समेट दिया।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की लेकिन भारत ने अनुशासित गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण की बदौलत वापसी की। राणा (53 रन पर तीन विकेट) और अनुभवी रविंद्र जडेजा (26 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाकर मेहमान टीम को 47.4 ओवर में समेटने में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बटलर (52) और बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43) ने भी उपयोगी पारी खेली।

एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे राणा के पहले ही ओवर में सॉल्ट ने दो चौके मारे और फिर छठे ओवर में इस तेज गेंदबाज पर तीन छक्कों और दो चौकों से 26 रन बटोरे।

कप्तान रोहित शर्मा ने रन गति पर अंकुश लगाने के लिए गेंद बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (38 रन पर एक विकेट) को थमाई।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने हालांकि आक्रामक रवैया जारी रखा और बेन डकेट (32) ने अक्षर पर लगातार दो चौके मारे।

इंग्लैंड की टीम हालांकि जब मजबूत स्थिति में पहुंचती दिख रही थी तब दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण श्रेयस अय्यर के सटीक थ्रो पर विकेटकीपर लोकेश राहुल ने सॉल्ट को रन आउट कर दिया।

राणा के ओवर में 26 रन बनाकर इंग्लैंड ने लय हासिल की थी जब उनके पारी के चौथे ओवर में दो विकेट से भारत ने वापसी की।

पदार्पण कर रहे यशस्वी जायसवाल ने राणा की गेंद पर मिडविकेट से पीछे की ओर 21 मीटर दौड़ते हुए डकेट का शानदार कैच लपका।

राणा ने दो गेंद बाद हैरी ब्रूक (00) को भी राहुल के हाथों कैच करा दिया जिससे इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट के 75 रन से तीन विकेट पर 77 रन हो गया।

टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों जो रूट (19) और बटलर पर अब पारी को संवारने की जिम्मेदारी थी लेकिन जडेजा ने रूट को पगबाधा करके इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।

बटलर ने बेथेल के साथ 59 रन की साझेदारी की और इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कप्तान हालांकि इसके बाद अक्षर की गेंद को हवा में खेलकर शॉर्ट फाइन लेग पर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 गेंद की अपनी पारी में चार चौके मारे।

इक्कीस साल के बेथेल ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने हालांकि उन्हें पगबाधा करके इंग्लैंड की मजबूत स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया। बेथेल ने 64 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\