जरुरी जानकारी | हर्ष इंजीनियर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन 47 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हर्ष इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड का शेयर सोमवार को कारोबार के पहले दिन 330 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 47 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर हर्ष इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड का शेयर सोमवार को कारोबार के पहले दिन 330 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 47 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ।

कंपनी के शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य के मुकाबले 34.54 प्रतिशत उछलकर 444 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह एक समय 59.87 प्रतिशत चढ़कर 527.60 रुपये पर पहुंच गया था।

अंत में 47.24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 485.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

वहीं, एनएसई में कंपनी का शेयर 36.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 450 रुपये पर खुला और अंत में 46.27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 482.70 रुपये पर बंद हुआ।

हर्ष इंजीनियर्स इंटरनेशनल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को इस महीने की शुरुआत में 74.70 गुना अभिदान मिला था। करीब 755 करोड़ रुपये की पेशकश के तहत शेयर के लिये कीमत दायरा 314-330 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

इस के साथ्स बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,423.83 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now