खेल की खबरें | हरमिलन ने 1500 मीटर में 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब की हरमिलन कौर बैन्स ने गुरुवार को यहां 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1500 मीटर दौड़ का खिताब जीता जबकि 100 मीटर में दिल्ली की तरनजीत कौर ने बाजी मारी।

वारंगल, 16 सितंबर पंजाब की हरमिलन कौर बैन्स ने गुरुवार को यहां 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1500 मीटर दौड़ का खिताब जीता जबकि 100 मीटर में दिल्ली की तरनजीत कौर ने बाजी मारी।

इक्कीस साल की हरमिलन ने चार मिनट 5.39 सेकेंड के समय के साथ सुनीता रानी का चार मिनट 6.03 सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने बुसान में 2002 एशियाई खेलों में बनाया था।

दिल्ली की केएम चंदा चार मिनट 18.24 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रही।

जनवरी 2020 से राष्ट्रीय स्तर की आठ रेस में शीर्ष पर रही हरमिलन ने शानदार प्रगति की। उन्होंने पिछले साल भुवनेश्वर में खेल इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में चार मिनट 14.68 सेकेंड का समय लेने के बाद इस साल 16 मार्च को फेडरेशन कप में चार मिनट 8.70 सेकेंड और फिर 21 जून को इंडियन ग्रां प्री में चार मिनट 08.27 सेकेंड का समय लिया। वह अब राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही।

तरनजीत ने 11.50 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता।

नरेश कुमार ने 10.30 सेकेंड के समय के साथ पुरुष 100 मीटर खिताब जीता। यह इस साल 100 मीटर में किसी भारतीय धावक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय है। गुरिंदरवीर सिंह ने 26 जून को पटियाला में 10.27 सेकेंड का समय लिया था।

गुंटूर के 23 साल के नरेश भारतीय इतिहास के पांच सबसे तेज धावकों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 2001 में अनिल कुमार के 10.37 सेकेंड के मीट रिकॉर्ड को भी तोड़ा।

पुरुष 1500 मीटर में उलटफेर देखने को मिला। हरियाणा के परवेज खान ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दो बार के पदक विजेता रेलवे के अजय कुमार सरोज को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर 20 अगस्त 2019 से अजय की यह पहली हार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\