खेल की खबरें | वनडे के लिए फिट हो जाएगी हरमनप्रीत: मजूमदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने शनिवार को विश्वास जताया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए पूरी तरह फिट हो जाएगी।

वडोदरा, 21 दिसंबर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने शनिवार को विश्वास जताया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए पूरी तरह फिट हो जाएगी।

हरमनप्रीत घुटने में दर्द के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टी20 श्रृंखला के आखिरी दो मैच में नहीं खेल पाई थी। उनके स्थान पर स्मृति मंधाना ने कप्तानी का जिम्मा संभाला था। भारत ने यह श्रृंखला 2–1 से जीती थी।

मजूमदार ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ हरमनप्रीत आज अभ्यास में पूरा समय बिताएगी। हम उनको लेकर जल्द ही फैसला करेंगे और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह पहले मैच तक फिट हो जाएगी।’’

कोच ने स्वीकार किया कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की तीन मैच की वनडे श्रृंखला में कमी खलेगी लेकिन उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन 15 सदस्यों में से सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हां हमें कुछ खिलाड़ियों की कमी खलेगी। भाटिया चोटिल है और अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उपचार करा रही है। उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट हो जाएगी। हमारी टीम में अभी 15 सदस्य हैं और हम उनमें से सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करेंगे।’’

मजूमदार ने पिच के बारे में कहा, ‘‘मैंने अभी पिच देखी है और यह अच्छी नजर आ रही है। हम नवी मुंबई में डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेल कर यहां आ रहे हैं जहां की पिच लाल मिट्टी से तैयार की गई थी। यहां की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है और हम इसमें खेलने को लेकर उत्साहित हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\