खेल की खबरें | मेलबर्न रेनेगेड्स की जीत में हरमनप्रीत चमकीं, डब्ल्यूबीबीएल में शेफाली के लिए निराशाजनक दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर के हरफनमौला खेल से मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स को सात विकेट से हराया।

मेलबर्न, 24 अक्टूबर भारत की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर के हरफनमौला खेल से मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स को सात विकेट से हराया।

हरमनप्रीत ने अपने चार ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट लेने के बाद नाबाद 35 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम ने जीत के लिए मिले 119 रन के लक्ष्य को 18 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच 32 साल की हरमनप्रीत ने 29 गेंदों की नाबाद पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े।

सिडनी की टीम ओर से खेल रही भारत की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के लिए हालांकि यह निराशाजनक दिन रहा। वह खाता खोले बगैर मेलबर्न की कप्तान सोफी मोलिनेक्स की गेंद पर आउट हो गयी।

सिडनी सिक्सर्स में शेफाली की भारतीय टीम की साथी राधा यादव ने दो ओवर में 12 रन खर्च कर एक विकेट लिया, लेकिन यह मेलबर्न को रोकने के लिए काफी नहीं था।

दिन के एक अन्य मैच में पूनम यादव ने दो ओवर में 19 रन लुटा दिये लेकिन उनकी टीम ब्रिसबेन हीट बारिश से प्रभावित मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से हराने में सफल रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू