खेल की खबरें | हार्दिक अभी गेंदबाजी में सहज महसूस नहीं कर रहा है : रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से कुछ दिन पहले सोमवार को कहा कि प्रमुख आलराउंडर हार्दिक पंड्या अब भी गेंदबाजी करने को लेकर सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

दुबई, नौ नवंबर मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से कुछ दिन पहले सोमवार को कहा कि प्रमुख आलराउंडर हार्दिक पंड्या अब भी गेंदबाजी करने को लेकर सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल की पूर्व संध्या पर रोहित ने कहा कि हार्दिक ने साफ कर दिया कि जहां तक फिटनेस का सवाल है तो उन्होंने अभी तक वह स्तर हासिल नहीं किया जिससे उन्हें लगे कि वह गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। हार्दिक ने वर्तमान टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं की।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Test Series 2020-21: एडिलेड टेस्ट के बाद घर लौटेंगे कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा को मिला टीम इंडिया में मौका.

रोहित ने कहा, ‘‘वह अभी गेंदबाजी करने में सहज महसूस नहीं कर रहा है और हमने पूरा फैसला उस पर छोड़ दिया है। अगर वह सहज महसूस करता है तो उसे गेंदबाजी करने में खुशी होगी लेकिन अभी वह ऐसा महसूस नहीं कर रहा है। उसे कुछ परेशानी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह गेंदबाजी करता तो बहुत अच्छा रहता लेकिन पूरे सत्र में हमने उसे इस स्थिति में रखा कि वह अपने शरीर का ध्यान रख सके और उसने ऐसा बहुत अच्छी तरह से किया। हमने हर तीन चार मैचों में उसका आकलन किया और हमने उससे बात की कि वह क्या चाहता है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: पांचवीं बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने के लिए Mumbai Indians इस तरह कर रही है जीतोड़ मेहनत, देखें वीडियो.

हार्दिक की पिछले साल अक्टूबर में ब्रिटेन में सर्जरी की गयी थी। उनकी पीठ के निचले हिस्से में 2018 से ही दर्द था।

रोहित ने कहा, ‘‘हम किसी खिलाड़ी पर इस तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते हैं जहां हम उससे कुछ उम्मीद करें और वह उसे करने में सक्षम न हो और इससे उसका मनोबल टूटता है। हम इस तरह की स्थिति नहीं चाहते थे। हार्दिक हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और उसकी बल्लेबाजी बहुत मायने रखती है। जब तक वह बल्लेबाजी में योगदान दे रहा है मैं खुश हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\