खेल की खबरें | काउंटी क्रिकेट में शतक लगाने के बाद पुजारा ने कहा, कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में काउंटी सत्र के अपने शुरूआती मैच में ससेक्स के लिए शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि वह जिन चीजों पर काम कर रहे हैं, अब उसके ‘ सकारात्मक नतीजे’ मिल रहे है।’’

होव, आठ अप्रैल भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में काउंटी सत्र के अपने शुरूआती मैच में ससेक्स के लिए शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि वह जिन चीजों पर काम कर रहे हैं, अब उसके ‘ सकारात्मक नतीजे’ मिल रहे है।’’

भारतीय टीम में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार टेस्ट मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया।

ससेक्स की कप्तानी कर रहे पुजारा ने यहां डरहम के खिलाफ 163 गेंदों में 115 रन की पारी खेलने के बाद कहा, ‘‘जिन चीजों पर मैं काम कर रहा हूं, वे रंग ला रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाज के रूप में, जब आप अच्छी शुरुआत करते हैं, तो आप आत्मविश्वास से भरे महसूस करते हैं। मुझे इस लय को बरकरार रखने और पूरे सत्र में रन बनाने की उम्मीद है।’’

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सुर्खियों से दूर, पुजारा इंग्लिश काउंटी में अपने अभियान के जरिये जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों को पुख्ता करेंगे।

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला को 2-1 से जीतकर डब्ल्यूटीसी फाइनल के टिकट को पक्का किया था। डब्ल्यूटीसी फाइनल लंदन के द ओवल मैदान पर सात से 11 जून तक खेला जायेगा।

इस काउंटी मैच में डरहम ने पहले पारी में 376 रन बनाये। ससेक्स की टीम चार विकेट पर 91 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन पुजारा ने ओलिवर कार्टर (41) के साथ 112 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी करायी।

ससेक्स की पहली पारी 335 रन पर सिमटी।

ससेक्स की ओर से जारी वीडियो में पुजारा ने कहा, ‘‘ टीम के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण पारी थी। हम और थोड़ा बेहतर हरा सकते थे, लेकिन हम अब बहुत पीछे नहीं हैं।’’

भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मुझे इस पिच पर बल्लेबाजी करना पसंद है। एक अच्छी शुरुआत करना महत्वपूर्ण है। जिस तरह से चीजें हुईं उससे मैं वास्तव में खुश हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ साझेदारियों की जरूरत थी, एक समय हम परेशान थे जब हमने 91 रन पर चार विकेट खो दिए थे। इसलिए यह साझेदारी महत्वपूर्ण थी।’’

पुजारा ने पिछले सत्र में ससेक्स के लिए पांच शतक बनाए थे और इस दौरान  चैंपियनशिप में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने पिछले सत्र में आठ मैचों में 1094 रन बनाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस