खेल की खबरें | भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवानों के लिए एशियाई चैंपियनशिप में मुश्किल दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सुजीत कलकल को छोड़कर भारत के अन्य पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों को शनिवार को यहां एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहली बाधा पार करने में भी संघर्ष करना पड़ा और तीन भारतीय पहलवानों को रेपेचेज के जरिए अपनी दावेदारी के लिए इंतजार करना होगा।

अम्मान (जोर्डन), 29 मार्च सुजीत कलकल को छोड़कर भारत के अन्य पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों को शनिवार को यहां एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहली बाधा पार करने में भी संघर्ष करना पड़ा और तीन भारतीय पहलवानों को रेपेचेज के जरिए अपनी दावेदारी के लिए इंतजार करना होगा।

सुजीत ने 65 किग्रा वर्ग में शानदार शुरुआत करते हुए फलस्तीन के अब्दुल्ला असफ को तकनीकी दक्षता से हराया लेकिन वह जापान के काइसेई तनाबे के डिफेंस को नहीं भेद सके।

सुजीत को रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक के लिए दावा पेश करने का मौका मिलेगा क्योंकि तनाबे खिताबी मुकाबले में पहुंच चुके हैं।

इसी तरह विशाल कालीरमन का भाग्य उन्हें हराने वाले मंगोलिया के प्रतिद्वंद्वी तुलगा तुमुर ओचिर के हाथों में है। विशाल अपना पहला मुकाबला 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता के खिलाफ 0-8 से हार गए।

ओचिर का सामना 65 किग्रा के सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के विक्टर रसादिन से होगा और अगर वह जीत जाते हैं तो विशाल को रेपेचेज के जरिए दावा पेश करने का मौका मिलेगा।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत की अनुपस्थिति में 57 किग्रा में प्रतिस्पर्धा करते हुए चिराग एक भी अंक हासिल नहीं कर सके और अल्माज स्मानबेकोव के खिलाफ उन्हें तकनीकी दक्षता के आधार पर हार का सामना करना पड़ा।

किर्गिस्तान का पहलवान इसके बाद क्वार्टर फाइनल में हार गया जिससे चिराग का भी प्रतियोगिता में सफर खत्म हो गया।

चंद्रमोहन 79 किग्रा वर्ग में ताजिकिस्तान के मैगोमेट एवलोव के खिलाफ हार गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\