देश की खबरें | हर घर तिरंगा अभियान : पालघर प्रशासन ने सभी घरों में तिरंगा फहराने के लिए मांगा चंदा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
पालघर, पांच अगस्त महाराष्ट्र में पालघर प्रशासन ने लोगों से चंदा देने और झंडे खरीदने को कहा है ताकि केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जिले के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जा सके।
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि प्रत्येक झंडे की कीमत 21 रुपये है और अब तक जिला प्रशासन ने ढाई लाख झंडे उपलब्ध कराए हैं, हालांकि जिले में साढ़े छह लाख घर हैं।
उन्होंने कहा कि चंदे के माध्यम से 25 लाख रुपये जुटाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल झंडे खरीदकर इन्हें उन लोगों के बीच वितरित करने के लिए किया जाएगा जो इनकी खरीद वहन नहीं कर सकते।
पालघर के जिलाधिकारी गोविंद बोडके ने अधिकारियों के साथ एक बैठक करने के बाद कहा, ''हम चाहते हैं कि दानदाता, उद्योगपति आदि आगे आएं और सुनिश्चित करें कि 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर झंडा फहराया जाए।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)