जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में हस्तशिल्प निर्यात में 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में अच्छी मांग होने के कारण देश के हस्तशिल्प निर्यात में चालू वित्त वर्ष में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में अच्छी मांग होने के कारण देश के हस्तशिल्प निर्यात में चालू वित्त वर्ष में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने यह जानकारी दी है।

हालांकि, ईपीसीएच के अध्यक्ष राज कुमार मल्होत्रा ​​ने कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की स्थिति में यह वृद्धि प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने कहा, 'मौजूदा रुख के मुताबिक, हम चालू वित्त वर्ष में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। निर्यातकों की ऑर्डर बुक अच्छी है और अमेरिका और यूरोप के हमारे प्रमुख बाजारों में अच्छी मांग है।'

अप्रैल-जून 2021 के दौरान निर्यात पिछले साल की समान अवधि के 1,259.34 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,447.71 करोड़ रुपये हो गया है।

मल्होत्रा ​​ने कहा कि भारत से वस्तुओं के निर्यात की योजना (एमईआईएस) के तहत कोष जारी करने जैसे सरकारी समर्थन से निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दुनिया में हस्तशिल्प उत्पादों की भारी मांग है और ई-कॉमर्स नए उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स पर अगली विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) में विशेष प्रावधान किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स निर्यात की सुविधा के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), डाक विभाग (डीओपी), विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) और माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) जैसे कई इंटरफेस के डिजिटल एकीकरण की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड