विदेश की खबरें | हमास ने संघर्ष विराम के तहत बंधकों के तीसरे समूह को रिहा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुछ बंधकों के सीधे तौर पर इजराइल को सौंप दिया गया जबकि अन्य मिस्र के रास्ते रवाना हुए। इजराइल की सेना ने कहा कि एक बंधक को विमान के जरिए सीधे अस्पताल ले जाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कुछ बंधकों के सीधे तौर पर इजराइल को सौंप दिया गया जबकि अन्य मिस्र के रास्ते रवाना हुए। इजराइल की सेना ने कहा कि एक बंधक को विमान के जरिए सीधे अस्पताल ले जाया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया कि अमेरिका की एक बुजुर्ग महिला को हमास ने रिहा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिला बहुत बीमार थी और उसे आपात चिकित्सा की जरूरत है।

रिहा किये गये बंधकों की उम्र चार से 84 साल के बीच है । रिहा होने वालों में चार साल की बच्ची अबीगैल एडन भी शामिल है, जिसके माता-पिता सात अक्टूबर को युद्ध शुरू करने वाले हमास के हमले में मारे गए थे।

बाइडन ने कहा कि उसने जो सहा वह अकल्पनीय है। उन्होंने कहा कि वह बच्ची की हालत के बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह इजराइल में सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि उनके पास अन्य अमेरिकी बंधकों के बारे में ताजा जानकारी नहीं है और वह चाहते हैं कि जहां तक संभव हो संघर्ष विराम को बढ़ाया जाए।

समझौते के तहत इजराइल को रविवार को 39 फलस्तीनियों को रिहा करना था। संघर्ष विराम के अंतिम दिन सोमवार को चौथी बार कैदियों/बंधकों की अदला-बदली हो सकती है। इस संघर्ष विराम के दौरान कुल 50 बंधकों और 150 फलस्तीनियों की रिहाई होनी है। जिन लोगों की रिहाई होनी है वे सभी महिलाएं और नाबालिग हैं।

हमास ने शनिवार को इजराइल पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था, जिसके चलते बंधकों और कैदियों की रिहाई में कई घंटों की देरी हुई।

शनिवार देर रात मध्य तेल अवीव में हजारों लोग एकत्रित हुए और उन्होंने हमास द्वारा सात अक्टूबर को बंधक बनाए गए सभी 240 लोगों को रिहा करने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बंधकों को वापस लाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने का आरोप भी लगाया।

युद्ध में 1,200 से अधिक इजराइली नागरिकों की जानें जा चुकी है। हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 13,300 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें लगभग दो तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं।

हमास ने रविवार को घोषणा की थी कि उसके शीर्ष कमांडरों में से एक अहमद अल-घंडोर मारा गया है। उसने इस बारे कोई और जानकारी नहीं दी। वह उत्तरी गाजा का प्रभारी था और लड़ाई में मारे गए शीर्ष चरमपंथियों में शामिल है।

हमास ने इजराइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला कर करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला किया। कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच शुक्रवार को यह संघर्ष विराम शुरू हुआ था।

इजराइल ने कहा है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम की अवधि को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उसने युद्ध विराम समाप्त होने के बाद हमले शुरू करने की बात कही है।

इजराइल ने रविवार तड़के कहा कि उसे बंधकों की एक नई सूची प्राप्त हुई है जिन्हें तीसरे चरण में रिहा किया जाना है।

शुक्रवार सुबह प्रभावी हुए इस युद्धविराम से गाजा के 23 लाख लोगों को राहत मिली, जो पिछले कई हफ्तों से इजराइल द्वारा की जा रही लगातार बमबारी से परेशान हैं और मूलभूत जरूरत की चीजों की आपूर्ति की कमी से जूझ रहे थे। इस बमबारी में हजारों लोगों की जान चली गई, तीन-चौथाई आबादी बेघर हो गई और आवासीय क्षेत्र नष्ट हो गये।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि युद्ध विराम से व्यापक स्तर पर खाद्य सामग्री, पानी और दवा की आपूर्ति का रास्ता खुला है। इसके साथ ही, रसोई गैस की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रसोई गैस की आपूर्ति की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी