विदेश की खबरें | हमास ने और चार बंधकों के शव सौंपे, इजराइल ने भी फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संघर्ष विराम के पहले चरण के तहत इजराइली बंधकों को छोड़े जाने और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई की यह अंतिम नियोजित अदला-बदली है। आगे की योजना पर इजराइल और हमास के बीच बातचीत होनी अभी बाकी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संघर्ष विराम के पहले चरण के तहत इजराइली बंधकों को छोड़े जाने और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई की यह अंतिम नियोजित अदला-बदली है। आगे की योजना पर इजराइल और हमास के बीच बातचीत होनी अभी बाकी है।

संघर्ष विराम लागू होने के बाद से कुल मिलाकर, 33 इजराइलियों को मुक्त किया गया है। इनमें वे आठ इजराइली भी शामिल हैं जिनके शव सौंपे गए हैं। ये आठों बंधक रखे जाने के दौरान या सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर किये गए हमास के हमले के दौरान मारे गए थे।

इससे अलग, पांच थाई बंधकों को भी मुक्त किया गया है।

हमास के चरमपंथियों ने 7 अक्टूबर 2023 के हमले के दौरान 251 लोगों का अपहरण कर लिया था और लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी।

वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में 48,000 से अधिक फलस्तीनी युद्ध में मारे गए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं एवं बच्चे हैं।

संघर्ष विराम के पहले चरण के दौरान, इजराइल ने बंधकों के बदले में लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों और बंदियों को रिहा किया।

बंधकों के विवरण इस प्रकार हैं:

सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले के दौरान 251 लोगों को बंधक बनाया गया था।

सात अक्टूबर के हमले से पहले दो लोग बंधक बनाए गए थे, जो 2014 और 2015 में गाजा में घुसे थे।

बंधकों एवं कैदियों की अदला-बदली या अन्य समझौतों के तहत 147 बंधकों को मुक्त किया गया। इनमें वे आठ व्यक्ति भी शामिल हैं जिनके शव सौंपे गए।

अब भी 59 बंधक रखे गए हैं जिनमें से इजराइल ने 32 को मृत घोषित कर दिया है।

इजराइली सैनिकों ने 41 बंधकों के शव बरामद किए।

आठ बंधकों को जीवित बचाया गया।

अब भी हमास की गिरफ्त में मौजूद बंधकों में 13 इजराइली सैनिक शामिल हैं जिनमें से नौ को इजराइल ने मृत घोषित कर दिया है।

पांच गैर-इजराइली भी शामिल हैं जिनमें थाईलैंड के तीन, नेपाल और तंजानिया के एक-एक नागरिक शामिल हैं। माना जा रहा है कि इनमें थाईलैंड का और नेपाल का नागरिक जीवित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\