IND vs WI 1st Test: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक, भारत के लंच तक बिना विकेट खोए 146 रन

ऑफ स्पिनर राहकीम कोर्नवाल (बिना विकेट के 22 रन) और बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन (बिना विकेट के 34 रन) ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया लेकिन विकेट चटकाने में नाकाम रहे. पिच से गेंद के धीमे आने के कारण भारत के सलामी बल्लेबाजों को रक्षात्मक बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं हुई.

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (Photo Credits: Twitter)

रोसेयु: पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद अर्धशतक जड़े जिससे भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को यहां लंच तक पहली पारी में बिना विकेट खोए 146 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा. लंच के समय रोहित 68 जबकि जायसवाल 62 रन बनाकर खेल रहे थे.

रोहित ने अपने 15वें अर्धशतक के दौरान अब तक 163 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के मारे हैं. जायसवाल अब तक 167 गेंद का सामना कर चुके हैं और उन्होंने सात चौके मारे हैं. भारत अब वेस्टइंडीज के पहली पारी में 150 रन के स्कोर से सिर्फ चार रन पीछे है. Rohit Sharma Completes 3500 Runs In Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में कप्तान रोहित शर्मा ने पूरे किए 3500 रन, शानदार लय में आए नजर

विंडसर पार्क की पिच और धीमी हो गई है और अधिक गेंद रुककर बल्ले पर आ रही हैं. भारतीय बल्लेबाजों ने सुबह के सत्र में कोई गैरजरूरी जोखिम नहीं उठाया. टीम ने इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया लेकिन रन भी सिर्फ 66 ही बनाए.

ऑफ स्पिनर राहकीम कोर्नवाल (बिना विकेट के 22 रन) और बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन (बिना विकेट के 34 रन) ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया लेकिन विकेट चटकाने में नाकाम रहे. पिच से गेंद के धीमे आने के कारण भारत के सलामी बल्लेबाजों को रक्षात्मक बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं हुई.

दिन की शुरुआत 40 रन से करने वाले जायसवाल ने सुबह के सत्र में अपने पहले चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर पुल शॉट से चार रन बटोरे. सुबह के सत्र का सर्वश्रेष्ठ शॉट रोहित के बल्ले से निकला जिन्होंने जोसेफ पर मिड विकेट पर के ऊपर से छक्का जड़ा. उन्होंने वारिकन पर स्क्वायर कट से चौका जड़ने के बाद उनकी फुलटॉस को भी बाउंड्री के दर्शन कराए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Ajinkya Rahane Alick Athanaz Alzarri Joseph Ishan Kishan Jason Holder Jaydev Unadkat Jermaine Blackwood Jomel Warrican Team India: Rohit Sharma Joshua Da Silva Kemar Roach Kraigg Brathwaite Mohammed Siraj Rahkeem Cornwall Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja Raymon Reifer Shardul Thakur Shubman Gill Team India Team India and West Indies Team India vs West Indies Team India vs West Indies Test Series Team India vs West Indies Test Series 2023 Tegener Chanderpaul Test Series Test Series 2023 Virat Kohli West Indies West Indies vs Team India Yashasvi Jaiswal अजिंक्य रहाणे अल्जारी जोसेफ ईशान किशन एलिक अथानाज़ केमर रोच क्रैग ब्रैथवेट खेल भारत लीड लंच जयदेव उनादकट जर्मेन ब्लैकवुड जेसन होल्डर जोमेल वारिकन जोशुआ दा सिल्वा टीम इंडिया टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज टीम इंडिया: रोहित शर्मा टेगेनरीन चंद्रपॉल टेस्ट सीरीज टेस्ट सीरीज 2023 मोहम्मद सिराज यशस्वी जयसवाल रविचंद्रन अश्विन रवींद्र जडेजा रहकीम कॉर्नवाल रेमन रीफ़र विराट कोहली वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज बनाम टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर शुबमन गिल

संबंधित खबरें

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\