Pak vs Ban Test Match 2024: आयुब और शकील के अर्धशतक, पाकिस्तान ने चार विकेट पर 158 रन बनाए

सुबह बारिश के कारण टॉस में साढ़े चार घंटे का विलंब हुआ. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जल्द ही पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 16 रन कर दिया.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान(Photo Credit: X/@Cricbuzz)

Pak vs Ban Test Match 2024:  सुबह बारिश के कारण टॉस में साढ़े चार घंटे का विलंब हुआ. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जल्द ही पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 16 रन कर दिया. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुब (56) और उप कप्तान शकील (नाबाद 57) ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 98 रन की तेज साझेदारी करके पारी को संभाला.

तेज गेंदबाज हसन महमूद (33 रन पर दो विकेट) ने आयुब को तीसरी स्लिप में कैच हराके इस साझेदारी को तोड़ा. आयुब ने 98 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा. दिन का खेल खत्म होने पर विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 24 रन बनाकर शकील का साथ निभा रहे थे.इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया.हसन ने अब्दुल शफीक (02) को चौथे ही ओवर में पवेलियन भेजा जिनका गली में जाकिर हसन ने शानदार कैच लपका. यह भी पढ़ें: Eng vs SL 1st Test Scorecard: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में लड़खड़ाती पारी को श्रीलंका ने संभाला, चाय ब्रेक तक 8 विकेट के नुकसान पर जोड़ें 178 रन

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (06) विवादास्पद फैसले का शिकार हुए. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम (30 रन पर दो विकेट) की गेंद पर मैदानी अंपायर ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट नहीं दिया लेकिन डीआरएस लेने पर टीवी अंपायर डेरेन गफ ने उन्हें आउट करार दिया.

मसूद मैदानी अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो से बहस करने के बाद निराश होकर वापस लौटे. बाबर आजम भी इसके बाद शोरीफुल की गेंद लेग साइड पर फ्लिक करने की कोशिश में विकेटकीपर लिटन दास के हाथों लपके गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Preview: रावलपिंडी में आज खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट