देश की खबरें | दक्षिण कोलकाता के एक इलाके में आधे जले हुए नोट मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के कालीघाट इलाके में रविवार को विभिन्न मूल्यों के नोटों की आधी जली हुई मुद्रा बोरियों में रखी हुई मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 24 जनवरी कोलकाता के कालीघाट इलाके में रविवार को विभिन्न मूल्यों के नोटों की आधी जली हुई मुद्रा बोरियों में रखी हुई मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मुखर्जी घाट इलाके के एक कूड़ाघर में शाम चार बजे बोरियों में 50, 20 और 10 रुपये के जले हुए नोट रखे मिले।

खबर मिलते ही स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और नोटों को छांटकर यह देखने लगे कि उनमें से कुछ का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं।

अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने कहा, ''मैंने कुछ नोटों को छांटना चाहा, लेकिन वे किसी काम के नहीं लग रहे थे।''

पुलिस ने कहा कि कालीघाट थाने की एक टीम वहां पहुंची और इलाके को घेरकर आधे जले हुए नोटों को एकत्रित कर लिया।

एक अधिकारी ने कहा, ''हम नोट फेंकने वालों का पता लगाने के लिये स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही यह पता लगाने का भी प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें कैसे जलाया गया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\