देश की खबरें | एचएएल ने जल्द वायुसेना को तेजस की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि वह जल्द भारतीय वायुसेना को विमान की आपूर्ति शुरू कर देगा और तकनीकी दिक्कतें दूर हो गई हैं।

बेंगलुरु, 12 फरवरी हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि वह जल्द भारतीय वायुसेना को विमान की आपूर्ति शुरू कर देगा और तकनीकी दिक्कतें दूर हो गई हैं।

इस संबंध में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह द्वारा चिंता जताए जाने की खबरों के बीच यह जानकारी सामने आई है।

एचएएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डी के सुनील ने कहा, “देरी केवल उद्योग में सुस्ती के कारण नहीं हुई है।”

उन्होंने एयरो इंडिया 2025 कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं, जिन्हें सुलझा लिया गया है। वायुसेना प्रमुख की चिंता जायज है।”

सुनील के अनुसार, विभिन्न स्तरों पर बैठकें हो चुकी हैं और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एचएएल जल्द विमान की आपूर्ति करेगा।

सुनील की यह प्रतिक्रिया वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह द्वारा एक कथित वीडियो में भारतीय वायुसेना को तेजस की आपूर्ति में देरी पर चिंता जताने की खबरों के बीच आई है।

जोहेब सुरभि

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड