देश की खबरें | विश्व कप में नाकामी के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में हर हालत में पदक जीतना था : सलीमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रतिभाशाली मिडफील्डर सलीमा टेटे ने कहा है कि विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी टीम का एकमात्र लक्ष्य पदक जीतना था ।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रतिभाशाली मिडफील्डर सलीमा टेटे ने कहा है कि विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी टीम का एकमात्र लक्ष्य पदक जीतना था ।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2 . 1 से हराकर कांस्य पदक जीता ।

स्पेन और नीदरलैंड में हुए विश्व कप में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही थी ।

सलीमा ने ‘हॉकी ते चर्चा’ कार्यक्रम में कहा ,‘‘ एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद टीम का लक्ष्य स्पष्ट था । हमें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन करना ही था । कोई और विकल्प नहीं था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें पता था कि भारत लौटने से पहले हमें पदक लेना है । कुछ तो करना ही था ।’’

बीस वर्ष की सलीमा ने कहा ,‘‘ भारत के लिये खेलने ने मेरी जिंदगी बदल दी । इसने मुझे सब कुछ दिया । मैं देश के लिये खेलते रहना चाहती हूं ।’’

उन्होंने कहा कि बर्मिघम से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात काफी प्रेरक रही ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे जैसे किसी भी खिलाड़ी के लिये प्रधानमंत्री से मिलना बड़ी बात है । हमें इससे काफी प्रेरणा मिली जो आगे कड़ी मेहनत करने और अच्छे नतीजे लाने के लिये उत्साहवर्धन करेगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका