देश की खबरें | फ्लोरिडा शहर में हैकर ने पेयजल को जहरीला बनाने की कोशिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिनेलस काउंटी शेरिफ बॉब ग्वालटिएरी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक हैकर ने शुक्रवार को ओल्डस्मार शहर के जल शोधन प्रणाली को हैक कर पानी में सोडियम हाइड्रॉक्साइड की मात्रा बढ़ाने की कोशिश की। सोडियम हाइड्रॉक्साइड की मात्रा 100 प्रति दस लाख से बढ़ाकर 11,100 प्रति दस लाख कर दी गई।

पिनेलस काउंटी शेरिफ बॉब ग्वालटिएरी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक हैकर ने शुक्रवार को ओल्डस्मार शहर के जल शोधन प्रणाली को हैक कर पानी में सोडियम हाइड्रॉक्साइड की मात्रा बढ़ाने की कोशिश की। सोडियम हाइड्रॉक्साइड की मात्रा 100 प्रति दस लाख से बढ़ाकर 11,100 प्रति दस लाख कर दी गई।

पानी में एसिडिटी रोकने के लिए सोडियम हाइड्रॉक्साइड का कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है और इसकी मात्रा बढ़ने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

संयोग से एक सुपरवाइजर ने हैकर को ऐसा करते हुए देख लिया और इसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

ग्वालटिएरी ने बताया कि लोगों का जीवन खतरे में नहीं था। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि घुसपैठिये “सोडियम हाइड्रॉक्साइड को खतरनाक स्तर तक ले गए।’’

सोडियम हाइड्रॉक्साइड त्वचा और आंखों में जलन पैदा कर सकता है।

शेरिफ ने कहा कि घुसपैठिया तीन से पांच मिनट तक सक्रिय था। जब वे बाहर निकल गए, तो प्लांट संचालक ने तुरंत उचित रासायनिक मिश्रण को बहाल कर दिया।

जांचकर्ताओं ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि हमला कहां से हुआ - क्या हैकर घरेलू या विदेशी था।

एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और पिनैलस काउंटी शेरिफ कार्यालय मामले की जांच कर रहे है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\