देश की खबरें | हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर गोंड रानी के नाम पर ‘‘रानी कमलापति’’ रखा गया: मुख्यमंत्री चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि भोपाल में स्थित देश के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘‘ रानी कमलापति ’’ स्टेशन कर दिया गया है। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

भोपाल, 13 नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि भोपाल में स्थित देश के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘‘ रानी कमलापति ’’ स्टेशन कर दिया गया है। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

चौहान ने कहा, ‘‘ भोपाल की वह अंतिम हिंदू रानी थी। उनके नाम पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम ‘‘ रानी कमलापति’’ कर दिया गया है। यह मेरे लिए बहुत संतोष और आनंद का विषय है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंड रानी कमलापति के राज्य को दोस्त मोहम्मद खान द्वारा हड़पने का षड्यंत्र किया गया था । उनके पुत्र की हत्या कर दी गई और जब रानी को लगा कि राज्य का अब वह संरक्षण नहीं कर पाएंगी तो उन्होंने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जल समाधि ले ली थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किए गए इस रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने वाले हैं। स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी याद में भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री शामिल होने के लिए 15 नवंबर को आने वाले हैं।

चौहान ने एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश के लोग हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर भोपाल की गोंड रानी कमलापति के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री के आभारी हैं क्योंकि उन्होंने स्टेशन का नाम गोंड रानी के नाम पर रखकर आदिवासियों को गौरव बढ़ाया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर आधुनिक सुविधाओं से लैस किए गए हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए अनुरोध किया था और कहा था कि इससे गोंड शासक की विधवा रानी कमलापति की विरासत और बहादुरी का सम्मान होगा। गोंड समुदाय भारत में आदिवासियों को सबसे बड़ा समुदाय है।

भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की थी।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल शहर में स्थित है और यह रेलवे के पश्चिम मध्य रेलवे जोन में आता है।

भोपाल की बड़ी और छोटी झील के बीच स्थित एक महल का नाम गोंड रानी के नाम पर रानी कमलापति पैलेस रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\