देश की खबरें | गुरुग्राम :झपटमार से झड़प में महिला चलते ऑटोरिक्शा से गिरी, बदमाश मोबाइल लेकर फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में मोबाइल झपटने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार झपटमार से झड़प में चलते ऑटोरिक्शा से गिरकर 40 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। झपटमार महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ये जानकारी पुलिस ने दी।

गुरुग्राम, 15 सितंबर गुरुग्राम में मोबाइल झपटने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार झपटमार से झड़प में चलते ऑटोरिक्शा से गिरकर 40 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। झपटमार महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ये जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई थी। एक निजी कंपनी में प्रबंधक महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने बताया कि महिला को दो दिन बाद होश आया, इसलिए उन्होंने बुधवार को पुलिस को अपना बयान दिया। इसके बाद अज्ञात हमलावर के खिलाफ सुशांत लोक थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379-बी (झपटमारी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

शिकायत के अनुसार, सेक्टर-56 निवासी किरत कौर कौसर रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने कार्यालय से निकलीं और घर लौटने के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। सेक्टर-42 में रैपिड मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल सवार ऑटो के पास आया और उनका फोन झपटने लगा।

महिला ने विरोध किया, लेकिन वह नीचे गिर गईं। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार झपटमार महिला का फोन लेकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि ऑटोचालक ने महिला को घर छोड़ा और उनके पिता ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

कौसर ने ''पीटीआई-'' से कहा, ''गुरुग्राम बहुत असुरक्षित शहर है। मैं भाग्यशाली थी कि ऑटोरिक्शा के पीछे कोई अन्य वाहन नहीं था, नहीं तो मैं आज जीवित नहीं होती।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी