देश की खबरें | गुरुग्राम: ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के एक गांव में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 12 अगस्त शहर के एक गांव में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चक्करपुर गांव में शुक्रवार रात आग लगने की सूचना मिली और एक घंटे के भीतर उस पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना घटी।
अधिकारियों के मुताबिक, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ट्रांसफॉर्मर खराब होने की कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी और देखते ही देखते इसमें जोरदार धमाका हुआ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर का तेल लीक होने तथा इसके सड़क पर फैल जाने से आग भड़क गई और आस-पास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
गुरुग्राम अग्निशमन विभाग के तकनीकी उपनिदेशक गुलशन कालरा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
कालरा ने कहा, "हालांकि तीन दुकानें आग में जलकर खाक हो गईं, लेकिन इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)