देश की खबरें | गुरुग्राम: सांप दिखकर महिला से ब्रेसलेट लूटने वाले संपेरे गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुड़गांव में साधु का भेष धारण कर सांप दिखाकर एक महिला का सोने का ब्रेसलेट लूटने वाले दो संपेरों को गिरफ्तार किया गया है।

गुरुग्राम, 28 अप्रैल हरियाणा के गुड़गांव में साधु का भेष धारण कर सांप दिखाकर एक महिला का सोने का ब्रेसलेट लूटने वाले दो संपेरों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित नाथ और फरमान नाथ के तौर पर हुई है और दोनों दिल्ली की सपेरा बस्ती के रहने वाले हैं। उन्हें बुधवार शाम को ग्वाल पहाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि उनके पास से दो सांप और सोने का ब्रेसलेट बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मेघा जेटली नाम की एक महिला बुधवार को सनसिटी गोल्फ कोर्स में अपनी कार खड़ी कर जैसी उतरी वैसे ही एक आरोपी सांप लेकर उनसे पैसे मांगने पहुंच गया।

जेटली ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, “ मैं उसे 100 रुपये दिए। तभी दूसरा साधू भी सांप लेकर वहां आ गया और पैसे मांगने लगा। जब मैंने पैसे देने से इनकार किया तो उसने मेरा सोने का ब्रेसलेट मांगा और इसे झपट लिया।”

उन्होंने कहा कि वह सांप से डर गई और आरोपी ब्रेसलेट लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने कहा कि सेक्टर 53 थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

पूर्वी गुरूग्राम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वीरेंद्र विज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जनता के लिए परामर्श जारी करते हुए, डीसीपी ने कहा, "इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस तरह के अपराध करने के लिए ऐसे और साधु शहर में घूम रहे हैं। उनसे डरें नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी