देश की खबरें | गुरुग्राम: बारिश का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी, यातायात पुलिस ने जारी किया परामर्श

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में लगातार तीसरे दिन भी रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गयी। यातायात पुलिस ने शनिवार को यातायात मार्ग में परिवर्तन को लेकर परामर्श जारी किया।

गुरुग्राम, 24 सितंबर गुरुग्राम में लगातार तीसरे दिन भी रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गयी। यातायात पुलिस ने शनिवार को यातायात मार्ग में परिवर्तन को लेकर परामर्श जारी किया।

यातायात पुलिसकर्मियों और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के दलों को संयुक्त रूप से यातायात प्रबंधन और जलभराव से निजात पाने के मकसद से कार्रवाई में लगाया गया था।

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने ट्विटर पर जारी परामर्श में कहा, ''राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर दिल्ली/गुरुग्राम से मानेसर, रेवाड़ी और जयपुर की ओर जाने वाले यात्रियों से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन, वाटिका चौक और एसपीआर जैसे वैकल्पिक मार्गों को चुनने का अनुरोध किया जाता है।''

ट्वीट में आगे कहा गया, ''इसी तरह शहर के यात्री राजीव चौक से वाटिका चौक और एसपीआर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से जलभराव से मुक्ति मिलेगी और आप नरसिंहपुर पर राजमार्ग और सर्विस लेन पर लगने वाले जाम से भी निजात पा सकेंगे। यातायात पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी।''

शनिवार की सुबह बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर कई वाहन जलमग्न हो गए। सेक्टर-15 पार्ट-2, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-सात, गोल्फ कोर्स रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे से खेरकी दौला, सेक्टर-10, गांव खांडसा और मानेसर सहित 50 से अधिक क्षेत्र जलभराव से प्रभावित हुए हैं।

एक वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने बताया कि मुख्य मार्ग पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मानेसर के पास भारी जलभराव के कारण यातायात की गति धीमी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\