देश की खबरें | गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 सितंबर टीवी कलाकार व दंपति गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दंपति इस समय घर में ही पृथक-वास में हैं।

वर्ष 2008 में टेलीविजन धारावाहिक ‘रामायण’ में बनर्जी के साथ काम करने वाले चौधरी ने बुधवार को ट्विटर के जरिये यह जानकारी साझा की।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के ADG प्रशांत कुमार ने कहा-पीड़िता का पुलिस ने जबरन नहीं कराया अंतिम संस्कार.

चौधरी (36 वर्ष) ने लिखा, ‘‘कोविड-19 जांच में आज मुझे और पत्नी देबीना के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सौभाग्य से हम बेहतर हैं और सभी एहतियाती उपायों का पालन कर रहे हैं। घर में ही पृथक-वास में हैं।’’

चौधरी ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच करवाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Polls 2020: बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव का बड़ा बयान, कहा- बिहार में NDA गठबंधन के तहत, BJP-JDU-LJP एक साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अनुरोध करते हैं कि जो हमारे संपर्क में आए हैं, अपना ध्यान रखें। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।’’

गौरतलब है कि चौधरी और बनर्जी ने वर्ष 2011 में शादी की थी और दोनों ने ‘पति-पत्नी और वो’ और ‘नच बलिये’ के छठे सत्र सहित कई रियलिटी शो में साथ काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)