Gurkeerat Singh Retirement: गुरकीरत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया एलान

आईपीएल में वह पंजाब किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले. वह 2022 में खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे लेकिन तब उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था. आईपीएल में उन्होंने 41 मैचों में 121 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए. पंजाब की तरफ से हाल में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक मैच खेला था.

गुरकीरत सिंह मान (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़: ऑस्ट्रेलिया के 2016 के दौरे में भारत की तरफ से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले गुरकीरत सिंह मान ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. गुरकीरत ने भारत की तरफ से इन मैचों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के अलावा ऑफ स्पिनर के रूप में 10 ओवर भी किए थे.

पंजाब की टीम में अंदर बाहर होने और 2020 से आईपीएल में नहीं खेल पाने के कारण गुरकीरत ने संन्यास लेने का फैसला किया. गुरकीरत ने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘‘आज का दिन मेरी अविश्वसनीय क्रिकेट यात्रा का अंतिम दिन है. भारत का प्रतिनिधित्व करना सम्मान और सौभाग्य की बात रही है. मेरा सहयोग करने के लिए मैं अपने परिवार, मित्रों, कोच और साथी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करता हूं. आप सभी ने मेरे करियर में अहम भूमिका निभाई.’’ AFG vs SA, World Cup 2023: अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दिया 245 रनों का लक्ष्य, अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने खेली आतिशी पारी

उन्होंने 2011 में सी के नायडू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. इसके बाद उन्होंने 2015-16 में रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन खेल दिखाया था और तब एक दोहरा शतक भी जड़ा था. वनडे में पदार्पण करने से पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें पदार्पण करने का मौका नहीं मिला.

आईपीएल में वह पंजाब किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले. वह 2022 में खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे लेकिन तब उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था. आईपीएल में उन्होंने 41 मैचों में 121 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए.

पंजाब की तरफ से हाल में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक मैच खेला था. भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब गुरकीरत विदेशी टी20 लीग में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर सकते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें