चंडीगढ़: गुड़गांव पुलिस ने भोंडसी जेल अधिकारी और मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले को किया गिरफ्तार

गुड़गांव पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने भोंडसी कारागार के एक अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ और सिमकार्ड बरामद किए हैं. ये सभी कथित रूप से कैदियों को बेचने के लिए थे. रवि वहां पर मादक पदार्थ और सिम कार्ड लेकर आया था. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है.

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

चंडीगढ़, 24 जुलाई: गुड़गांव पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने भोंडसी कारागार के एक अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ (Drugs) और सिमकार्ड बरामद किए हैं. ये सभी कथित रूप से कैदियों को बेचने के लिए थे.

गुड़गांव पुलिस के सहायक आयुक्त, अपराध शाखा प्रीतपाल सांगवान ने संवाददाताओं को बताया, "हमारे पास पिछले कई दिनों से सूचना थी कि कुछ लोग जेल में सिम कार्ड और मादक पदार्थ की आपूर्ति करते हैं. हम इस पर नजर रख रहे थे. हमें सूचना थी कि इसमें जेल के अधिकारी/कर्मचारी भी शामिल हैं."

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मादक पदार्थ और 10 लाख की नकदी के साथ चार लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जाल बिछाकर जेल के उपाधीक्षक धरमवीर चौटाला और रवी उर्फ गोल्डी को चौटाला के आवास से गिरफ्तार किया. रवि वहां पर मादक पदार्थ और सिम कार्ड लेकर आया था.

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Cancer Medicines To Get Cheaper: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, सरकार ने महंगी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित किया, MRP में 70% तक आ सकती है कमी

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड