खेल की खबरें | गुरबाज साथी खिलाड़ी नवीन से हिसाब चुकता करना चाहते है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज शनिवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अफगानिस्तान टीम के अपने साथी नवीन-उल-हक के साथ हिसाब बराबर करने के लिए तैयार है।
कोलकाता, 18 मई कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज शनिवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अफगानिस्तान टीम के अपने साथी नवीन-उल-हक के साथ हिसाब बराबर करने के लिए तैयार है।
नवीन राष्ट्रीय टीम के अभ्यास सत्र में अक्सर गुरबाज को आउट कर देते है। वह इस सलामी बल्लेबाज को आउट करने के बाद चिढ़ाते भी है।
गुरबाज ने सत्र के अपने आखिरी लीग मैच से पहले केकेआर की वेबसाइट पर जारी वीडियो में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘अभ्यास मैचों में उसने (नवीन) कई बार मुझे आउट किया, और वह हमेशा मुझसे कहता रहता है कि ‘मैंने तुम्हें आउट किया, मैंने तुम्हें आउट किया’। मैदान में वास्तविक मुकाबले में हालांकि मैं उसके खिलाफ बड़ा शॉट खेलने वाला हूं।’’
मौजूदा सत्र में 10 मैचों में 217 रन बनाने वाले गुरबाज ने कहा, ‘‘मैंने एक बार टी10 मैच में उसका सामना किया है तब मैंने कुछ चौके लगाए थे लेकिन इस बार मुझे उम्मीद है कि मैंने उसकी गेंद पर कुछ छक्के जड़ने में सफल रहूंगा।’’
सत्र में छह मैचों में सात विकेट लेने वाले नवीन ने अपने प्रदर्शन से ज्यादा सुर्खियां भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ विवाद को लेकर बटोरी।
गुरबाज ने नवीन को शानदार गेंदबाज करार देते हुए कहा, ‘‘ वह टी20 प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। वह बहुत समझदार और कुशल गेंदबाज है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)