विदेश की खबरें | सैकरामेंटो में गोलीबारी की घटना के बाद बंदूकधारी अब भी फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सैकरामेंटो के एक इलाके में शनिवार देर रात 100 से ज्यादा गोलियां चलाई गई थीं जिससे दहशत फैल गई थी और लोग जान बचाने के लिए यहां वहां भाग रहे थे।

सैकरामेंटो के एक इलाके में शनिवार देर रात 100 से ज्यादा गोलियां चलाई गई थीं जिससे दहशत फैल गई थी और लोग जान बचाने के लिए यहां वहां भाग रहे थे।

एक दिन बाद पुलिस ने डैंड्रे मार्टिन (26) को गिरफ्तार करने का घोषणा की। उसकी गिरफ्तारी घातक हथियार से हमला करने के आरोप में ‘संबंधित संदिग्ध’ के तौर पर की गई है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

अधिकारियों और ‘स्वाट’ टीम के सदस्यों को इलाके के तीन घरों की तलाशी लेने पर एक पिस्तौल मिली है।

गोलीबारी की इस घटना में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई थी। पुलिस मामले की इस कोण से भी जांच कर रही है क्या गोलीबारी की घटना सड़क पर हुई लड़ाई से जुड़ी है जो गोलीबारी होने से ठीक पहले हुई थी।

पुलिस प्रमुख केथी लेस्टर ने कहा कि अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्या घटनास्थल पर मिली चोरी हुई पिस्तौल अपराध से संबंधित है। उनकी मदद की अपील पर गवाहों ने उन्हें 100 से ज्यादा वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए हैं।

जिला अटॉर्नी ऐनी मैरी शुबर्ट ने कहा कि मार्टिन को हत्या के शक पर गिरफ्तार नहीं किया गया है , लेकिन संकेत दिया है कि जांच आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि तहकीकात जटिल है और आने वाले दिनों में कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मार्टिन पहले भी जेल की सज़ा काट चुका है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\