खेल की खबरें | एरिगैसी को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचे गुकेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने कुछ विपरीत परिस्थितियों से गुजरने के बाद हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पहली बार क्लासिकल बाजी में हराया जिससे वह नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

स्टावेंजर (नॉर्वे), तीन जून भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने कुछ विपरीत परिस्थितियों से गुजरने के बाद हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पहली बार क्लासिकल बाजी में हराया जिससे वह नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

गुकेश की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने पिछले दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया था। इस 19 वर्ष के खिलाड़ी ने इस जीत से एरिगैसी से दूसरे दौर में मिली हार का बदला चुकता भी किया।

गुकेश के अब 11.5 अंक हो गए हैं और उन्होंने नॉर्वे के गत चैंपियन कार्लसन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना 12.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने चीन के वेई यी को हराया।

कार्लसन एक अन्य अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा के खिलाफ आर्मागेडन में जीत के बाद 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नाकामुरा 8.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

गुकेश से हार के बाद एरिगैसी 7.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए, जबकि वेई यी 6.5 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में अभी तीन दौर की बाजियां खेली जाने बाकी हैं।

महिला वर्ग में, यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी को हराया, जबकि भारत की एक अन्य खिलाड़ी आर वैशाली चीन की लेई टिंगजी से हार गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड