देश की खबरें | गुर्जरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर गुर्जरों का आंदोलन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारियों के दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर पटरी पर बैठे होने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया वहीं रोडवेज ने कुछ बसों का संचालन बंद कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, तीन नवंबर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर गुर्जरों का आंदोलन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारियों के दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर पटरी पर बैठे होने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया वहीं रोडवेज ने कुछ बसों का संचालन बंद कर दिया।

संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के समर्थक बयाना के पास पीलूपुरा में रेल लाइन पर बैठे हैं। इससे दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित है। कुछ सड़क मार्ग भी इस आंदोलन से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़े | Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बच्चों और उनके टीचर्स के साथ कोडिंग प्रोग्राम की समीक्षा की, कहा- सपना है कि हमारे स्टूडेंट्स गूगल जैसी कंपनियां बनाएं.

वहीं, रेलवे ने तीसरे दिन पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल पर हिंडौन सिटी—बयाना रेल खंड पर रेल यातायात अवरूद्ध होने के कारण नई दिल्ली—इंदौर, गाजीपुर सिटी—बांद्रा टर्मिनस, इंदौर नई दिल्ली , हजरत निजामुद्दीन—उदयपुर सिटी सहित नौ सवारी गाडियों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया है। मंगलवार को जनशताब्दी रद्द की गई।

राजस्थान रोडवेज के भरतपुर डिपो द्वारा संचालित बयाना रूट की बसों का संचालन बंद किया गया है।

यह भी पढ़े | आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी ने एमसीडी को लूट कर बर्बाद कर दिया, अब दिल्ली की जमीनों को बेचने जा रही है.

रोडवेज के भरतपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार बंसल ने बताया कि गुर्जर आंदोलन के कारण बयाना—हिंडौन—करौली रूट पर रोडवेज की बसों का संचालन बंद किया गया है।

बैंसला ने बताया कि सरकार की ओर से प्रशासनिक अधिकारी नीरज के पवन मंगलवार को उनसे मिलने आये थे। बुधवार सुबह इस मुद्दे पर फिर से चर्चा की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\